‘अगर बंटोगे तो कटोगे, जातिवाद भूलकर सिर्फ हिंदू बनें’; गाजियाबाद में बोले स्वामी दीपांकर

गाजियाबाद। शहर भर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदुओं में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता जाग्रत करने के उद्देश्य से सम्मेलन किए गए। कविनगर रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में स्वामी दीपांकर ने कहा कि विदेशियों का उद्देश्य रहा कि जिसे तलवार से नहीं काटा जा सकता है उसे जातियों में बांट दो। हिंदुओं को संगठित करने का काम प्रत्येक हिंदू का है। अगर बंटोगे तो कटोगे इसलिए जातिवाद को भूलकर सिर्फ हिंदू बनें।
वहीं आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने कहा कि भारत अगर विश्वगुरु बनता है तो पूरे विश्व में शांति हो जाएगी हमारे अंदर वीरता की कमी नहीं है, बल्कि योजना की कमी है। आज हिंदू संगठित हो रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद, स्वामी दीपांकर ने जातियों को व समाज को जोड़ने का काम किया है। जीवन ऋषि महाराज ने कहा शरीर में खून के साथ संस्कार बहना चाहिए। अरविंद ओझा एवं नवनीत प्रिय दास ने हिंदुत्व, सनातन धर्म, संस्कार और राष्ट्र प्रेम को लेकर अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म ने भी राष्ट्र प्रेम पर प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन एवं नृत्य, शिव तांडव आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष ललित जायसवाल, महासचिव डा. अतुल कुमार जैन, प्रवक्ता अजय जैन, राजकुमार, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक बीके ढाढनिया, सह सचिव दीपाली जैन आदि मौजूद रहे।
राजनगर सेक्टर तीन स्थित पार्क में सकल हिंदू समाज द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने हिंदू समाज के सामने खड़ी कई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, भ्रष्टाचार आदि को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गुलामी के इतिहास का महिमा मंडन किया जाता रहा है। सबसे पहले गुलामी के नाम, पहचान, चिह्न आदि को बदलना होगा।
साथ ही अभिभावकों को धर्मांतरण से सावधान रहने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि किसी भी विधर्मी को कोई काम न दें। हिंदू समाज के लोगों से ही काम कराएं, भले ही वह ज्यादा पैसा ले रहा हो। किसी भी भाषा, क्षेत्र से हों संगठित होना होगा।
आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों के कर्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष केपी गुप्ता, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, पीके गुप्ता , स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, राज नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डीके गोयल, जय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अगर बंटोगे तो कटोगे, जातिवाद भूलकर सिर्फ हिंदू बनें'; गाजियाबाद में बोले  स्वामी दीपांकर - ghaziabad rss centenary hindu conferences emphasize unity

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button