जूते खरीदने आए युवकों ने शोरूम में किया हंगामा, दुकानदार के साथ की मारपीट और हवाई फायरिंग

गाजियाबाद। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में जूते खरीदने आये तीन युवकों द्वारा दुकानदार और उनके परिजनों को पीटने का मामला सामने आया है। भागते हुए युवकों ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना में दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों का यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

जितेंद्र यादव निवासी नेहरू नगर का गांधीनगर में शूज स्टूडियो के नाम से जूतों का शोरूम है। उनका बेटा निखिल यादव व कर्मचारी राहुल शोरूम में मौजूद थे। दोपहर करीब 2:00 बजे तीन युवक जूते लेने उनके शोरूम पर पहुंचे।

करीब एक घंटे जूते देखने के दौरान युवकों ने एक जूते का रेफर फाड़ दिया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवकों ने फोन कर अपने साथी बुला लिए। युवकों ने मारपीट की। मारपीट में प्रियंकर यादव और पीयूष यादव घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button