माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर! त्रिकुटा पर्वत पर लगी भीषण आग

कटड़ा/जम्मू कश्मीर l श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाके में फैली होने के कारण उस पर नियंत्रण पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों की टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। राहत की बात यह है कि आग यात्रा मार्ग से दूर है, जिससे तीर्थयात्रा प्रभावित नहीं हुई है। एहतियातन पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी में आद्कुंवारी के पीछे त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। आग वाला क्षेत्र यात्रा मार्ग से काफी दूर है, जिससे वैष्णो देवी की यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। त्रिकुटा पर्वत के सुखाल नाला सूरज कुंड आदि क्षेत्रों में आग लगी है। तेज हवा से आग का दायरा बढ़ रहा है।
शुक्रवार शाम पहाड़ी क्षेत्र में फैली सूखी झाड़ियों में आग लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दिए। क्षेत्र दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है।
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की। सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में बहुस्तरीय सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कटरा के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के कमांडेंट ने बैठक में बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह और यात्रा नियमों के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। इनमें त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (QRT) की तैनाती, समन्वित गश्त, पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और अन्य अर्धसैनिक बलों को शामिल करते हुए एक स्तरित सुरक्षा ग्रिड शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button