गाजियाबाद में रिश्वत लेते महिला दारोगा रंगे हाथों गिरफ्तार

मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर मांगी थी मोटी रकम

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है। आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि चौकी महिला थाने की है और यहां नियुक्ति भी एसीपी महिला अपराध की अनुमति से होती है। एंटी करप्शन की टीम की तरफ से तहरीर दी जा रही है, जिसके आधार पर महिला दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button