महाराष्ट्र में लाडली बहनों को दिवाली तोहफा, महायुति सरकार की ओर से 5500 रुपये बोनस
Diwali gift to beloved sisters in Maharashtra, Rs 5500 bonus from Mahayuti government

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। इससे पहले महायुति सरकार ने लाडली बहन योजना के लाभार्थियों को दिवाली तोहफा दिया है। जो कि बोनस के तौर पर दिया जाएगा। दरअसल महायुति सरकार ने जुलाई महीने से राज्य में लाडली बहन योजना शुरू की है। इस योजना में महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किये जाते हैं। इस योजना की पूरे राज्य में जमकर चर्चा होती दिख रही है। देखा गया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले इस योजना को लेकर महायुति में शामिल तीनों दलों ने जोरदार प्रचार किया। अब खबर सामने आई है कि लाडली बहनों की दिवाली और भी मीठी होने वाली है। माना जा रहा है कि लाडली बहनों को 5500 रुपये का बोनस मिलेगा।
महायुति सरकार ने अक्टूबर महीने में पात्र लड़कियों और महिलाओं को अतिरिक्त बोनस देने का फैसला किया है। चूंकि दिवाली अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में है और उससे पहले सभी लाभार्थी लड़कियों और महिलाओं को सरकार की ओर से 3000 रुपये का बोनस मिलेगा। यह राशि 1500 रुपये प्रति हर महीने से अलग से भुगतान की जाएगी। साथ ही कुछ महिलाओं को 2500 रुपये अतिरिक्त दिये जाएंगे। ऐसे में उनको कुल 55 सौ रुपये मिलेंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना शुरू की थी। इसमें लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये उनके खाते में जमा होते हैं। इस योजना का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब इस योजना के लिए पात्र होने के लिए कुछ शर्तें हों। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आयु सीमा 21 से 60 वर्ष है। अब नए बदलाव के मुताबिक उम्र सीमा बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख के अंदर है। विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं पात्र हैं। लेकिन महिला आवेदक महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
लाडली बहन योजना के जरूरी दास्तावेज
इस योजना का लाभ पाने के के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं- आधार कार्ड, पहचान/जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवेदक द्वारा वचन पत्र, बैंक पासबुक और आवेदक की तस्वीर। इस योजना से राज्य सरकार के खजाने पर 4600 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है।
15 अक्टूबर लास्ट डेट शुरुआत में यह 1 जुलाई से 15 जुलाई 2024 तक थी। फिर इसे बदलकर 31 अगस्त कर दिया गया। हालांकि महिलाओं की शिकायत थी कि तकनीकी दिक्कतों के कारण आवेदन पत्र भरना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद शासन की ओर से 30 सितंबर की गई। वहीं अब यह समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई गई है और इसे 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया।




