मुंबई की सबसे अमीर गणेश, 66 किलो सोना, करोड़ों की चांदी भी लगी, 474 करोड़ का बीमा

मुंबई/एजेंसी। देश के सबसे धनी माने जाने वाले जीएसबी सेवा मंडल के स्वर्ग गणेश का दरबार मुंबई के किंग्स सर्कल में सज गया है। गणेश स्थापना के साथ ही पंडाल में भक्तों का तांता लगना शुरू होगा गया है।
बप्पा के भक्तों ने अपने भगवान को 22 कैरट के 69 किलो से ज्यादा सोने और 335 किलो चांदी से सजाया है। सोने के गणेश के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए मंडल ने मूर्ति के आभूषण समेत पूरे पंडाल का 474 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है। मुंबई के जीएसबी मंडल की गणेश मूर्ति के सोने के हाथ, सोने के कान और सोने के पांव हैं। मूर्ति के सूंड पर सोने के फूलों की कढ़ाई और सिर पर चांदी की कढ़ाई भी की गई है। यह मुंबई के सबसे अमीर गणेश हैं।
यहां बप्पा की पूजा दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होती है। 1954 से जीएसबी सेवा मंडल गणेशोत्सव आयोजित कर रहा है। पर्यावरण को ख्याल रखते हुए भगवान की 14.5 फुट ऊंची मूर्ति इको फ्रेंडली है। गणेश प्रतिमा को सर से पैर तक शुद्ध सोने चांदी से आभूषण से सजाया गया है। प्रतिमा के सर पर 22 किलो सोना का मुकुट पहनाया गया है। इसी तरह प्रतिमा को विभिन्न आभूषण पहनाए गए हैं।आराधना’ के लिए दक्षिण भारत से 51 ब्राह्मणों को बुलाया गया है। यह ब्राह्मण पांच दिन तक दक्षिण भारतीय परंपरा से पूजा, आरती, भोग और श्रृंगार करते हैं। गणपति को प्रसन्न करने के लिए रोजाना 42 प्रकार की पूजा का आयोजन होता है। रोज 11 हजार आहुति दी जाती हैं। पंडाल के हर चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 450 से अधिक प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है। 2500 से अधिक वालंटियर लगे हैं।





