बुलंदशहर में देह व्यापार से जुड़ा वीडियो वायरल, ग्राहक को रेट बता रहा रिसेप्शन पर बैठा शख्स

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गेस्ट हाउस दिख रहा है। बताया जा रहा है कि उसमें देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
वायरल वीडियो बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रिसेप्शन पर बैठा एक शख्स ग्राहक को रेट बता रहा है। सीढ़ियों पर एक राजनीतिक पार्टी का होर्डिंग भी रखा हुआ दिख रहा है। ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। गेलैक्सी गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर बैठा शख्स ग्राहक से खुलेआम देह व्यापार की बात कर रहा है।




