होर्मुज से लौट रहे भारतीय जहाजों पर फतेहाबाद के दो मर्चेंट नेवी अधिकारी तैनात

फतेहाबाद/हरियाणा। होमुर्ज से आ रहे दो भारतीय जहाजों शिवालिक और नंदा देवी पर फतेहाबाद के दो युवक तैनात हैं। गांव कुम्हारिया निवासी कृष्ण गोदारा मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं, जो नंदा देवी पर तैनात हैं। वहीं, मर्चेंट नेवी में सेकंड अधिकारी सरवरपुर गांव निवासी अनिल भांभू जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात हैं।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, कृष्ण गोदारा और अनिल भांभू 25 फरवरी को जहाज लेकर कतर गए थे, जहां से उन्हें एलपीजी लेकर लौटना था। इसी बीच क्षेत्र में युद्ध की स्थिति बनने से कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो गई और उन्हें कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। दोनों अधिकारी स्वजन से समय-समय पर वॉट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button