तू झूठी मैं मक्कार फिल्म 8 मार्च को होगी रिलीज

दिल्ली की राजधानी में फिल्मी सितारे रणबीर कपूर और उनकी साथ फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर कल मीडिया से हुए रूबरू। राज कपूर के पुत्र ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे है रणबीर। पत्रकार संजय अग्रवाल के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया की वो 15 वर्ष से एक रोमांटिक हीरो की पहचान बनाए हुए है लेकिन कभी भी अपने पिता का स्थान नहीं ले पाएंगे।
अभिनेता श्रद्धा कपूर मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं और उन्होंने अपने आप को दिल्ली के लोगो से जोड़ा और कहा की वो भी दिल्ली में पली है। हमारे पत्रकार के सवाल पर श्रद्धा ने बताया कि रणबीर कपूर एक बढ़िया कलाकार है और इस फिल्म में वह झूठी और रणबीर एक मक्कार का रोल निभा रहे हैं। एक सवाल में श्रद्धा ने बोला की उनकी अगले महीने शादी होने वाली है। यह उनका मीडिया के लिए एक झूठ था। लव रंजन द्वारा निर्देशित और राहुल मोदी, लव रंजन द्वारा लिखित 2023 की भारतीय हिंदी -भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा निर्मित हैऔर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली फिल्म में एक साथ काम किया है, जिसमें अनुभव सिंह बस्सी , डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर प्रमुख सहायक भूमिकाओं में हैं।
लव रंजन ने इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी बनाई है। फिल्म का गाने अरिजित सिंह ने गाए है।  तेरे प्यार में गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। देखते है की सिनेमा हॉल मैं श्रद्धा का झूठ और रणबीर की मक्कारी दर्शकों को कितना लूभा पाएगी। युवा दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन भी एक कैमियो रोल में नजर आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button