पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर आया मैसेज

चंडीगढ़/एजेंसी। पंजाब के लोकप्रिय सिंग मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश नंबर से आए मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया है। मनकीरत औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। विदेशी नंबर से आए मैसेज में सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर की तरफ से पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई है। मनकीरत औलख हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं। पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद मनकीरत ने भी सुरक्षा की मांग की थी।
मनकीरत को धमकी इटली के नंबर से मिली है। इसमें कहा गया है कि अब तुम्हारा नंबर आ गया है। व्हाट्सऐप पर आए धमकी में कहा गया है कि हमें फर्क नहीं पड़ता कि तुम्हारी बीवी है या बच्चा है। हम तुम्हारा काम तमाम करेंगे। पंजाबी सिंगर मनकीरत को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मनकीरत ने धमकी के बारे में पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। मैसेज में यह भी लिखा कि यह मत सोचो कि जिसने तुम्हें धमकी दी है। अगर तुम उसका मजाक बनाओगे तो उसे कैसा लगेगा। चलो बेटा, अब तुम्हारा क्या होगा?
पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद मनकीरत ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। तब उन्हें बंबीहा गैंग से धमकी मिली थी। 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि मूसे वाला की हत्या में मनकीरत का हाथ है। इसके बाद मार्च, 2023 में पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के चार सदस्यों को अरेस्ट किया था तब पुलिस ने यह कहा था कि ये सभी मनकीरत को मारने की साजिश रच रहे थे।
मनकीरत औलख एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक है। इसके अलावा वह अभिनेता और संगीत निर्माता हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। उन्होंने 2013 में दर्शन करके गाने से अपने गायन करियर की शुरुआत की, लेकिन 2014 में काका जी गाने से उन्हें पहचान मिली थी। मनकीरत के फैंस उन्हें मनी के नाम से जानते हैं। मनकीरत ने शुरुअती पढ़ाई अपने गांव में की है। इसके बाद की पढ़ाई चंडीगढ़ में पूरी की है। मनकीरत को सिंगिंग के अलावा कबड्‌डी खेलने क शौक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button