गाजियाबाद के एडीएम मंगलेश दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर के पूर्व उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मंगलेश दुबे, जो वर्तमान में गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के पद पर तैनात हैं, के खिलाफ बलरामपुर की सीजेएम कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। यह मामला एक पुराने मारपीट के विवाद से जुड़ा है।
वादी विनोद कुमार दुबे के अनुसार, जब मंगलेश दुबे तुलसीपुर में एसडीएम थे, तब उन्होंने विनोद दुबे के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विनोद दुबे ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए मंगलेश दुबे को कई बार समन भेजा, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।इसके बाद वादी के अधिवक्ता शिवेंदु पांडे और अजीत शुक्ला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कोर्ट ने पहले जमानती वारंट जारी किया, लेकिन उसका भी पालन नहीं हुआ।
आखिरकार, 14 अगस्त 2025 को बलरामपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंगलेश दुबे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। विनोद दुबे ने इस लड़ाई में उनका साथ देने वाले सभी अधिवक्ताओं और साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button