दिल्ली पुलिस में अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए तबादले

एसीपी स्तर के 16 एवं एसएचओ स्तर के 30 अधिकारियों का हुआ तबादला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल के दिनों के में दिल्ली में कई हत्याएं हुई हैं। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय भी ऐक्टिव हो गया है। दिल्ली पुलिस ने एसीपी रैंक से लेकर एसएचओ स्तर पर कई तबादले किए हैं।दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मुताबिक कुल 16 एसीपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के ऑफिस से जारी आदेश में ये जानकारी दी गई है। इसके अलावा कुल 30 एसएचओ लेवल के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
एसीपी स्तर के अधिकारियों के तबादले

ACP तबादले
ACP तबादले 2


एसएचओ स्तर के अधिकारियों के तबादले

SHO के स्तर के तबादले

 

SHO के स्तर के तबादले 2

 

SHO के स्तर के तबादले की न्यूज

बता दें कि दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तनातनी जारी है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार, खासकर गृहमंत्री अमित शाह पर और दिल्ली पुलिस के कामकाज को लेकर सवाल उठा रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। एसीपी से लेकर एसएचओ और इंस्पेक्टर रैंक तक के अफसरों को नए पदों पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button