जम्मू-कश्मीर में शिवरात्रि पर मंदिर जा रही बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, 19 घायल

जम्मू,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई। इससे बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 12 घायलों को इलाज के लिए जम्मू स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा रानसु इलाके के तरयाथ में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुआ, जब चालक ने घुमावदार रास्ते में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो महा शिवरात्रि के अवसर पर राजौरी से प्रसिद्ध शिव खोड़ी गुफा मंदिर जा रहे थे।उन्होंने बताया कि हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 12 घायलों को इलाज के लिए जम्मू स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button