मुंबई के मीरा रोड में एयर होस्टेस ने पायलट पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Air hostess accuses pilot of rape in Mira Road, Mumbai, police starts investigation

मुंबई/एजेंसी। मुंबई की मीरा रोड इलाके में एक एयर होस्टेज से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 23 साल की एयर होस्टेल ने अपने सहकर्मी पायलट पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित एयर होस्टेल ने मीरा रोड के नवाघर पुलिस स्टेशन में पायलट देवाशीष शर्म के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपी दोनों मीरा रोड में रहते हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों हाल ही में लंदन की फ्लाइट में एक साथ गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पायलट फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। कुछ समय पहले गुरुग्राम में भी एयर होस्टेज ने रेप का आरोप लगाया था। तब वह मामला भी काफी सुर्खियों में आया था।
मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस को सौंपी शिकायत में एयर होस्टेज ने कहा है कि दोनों मीरा रोड इलाके में ही रहते हैं और कुछ दिन पहले पीड़िता ने लंदन जाने वाली फ्लाइट में आरोपी के साथ यात्रा की थी। फ्लाइट से लौटने के बाद आरोपी पायलट ने पीड़िता से कहा कि वह पहले उसके घर पर रुक जाए और फिर बाद में अपने घर लौटे। पीड़िता का आरोप है कि जब वह पायलट के घर पहुंची, तो वहां कोई और मौजूद नहीं था। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी पायलट ने अपने घर में ही उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस के अनुसार एयर होस्टेज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को अरेस्ट करके आगे की जांच की जाएगी।




