गुरुग्राम में चाय-पराठे वाले से उगाही के मामले में 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद अब एसएचओ पर गिरी गाज

उगाही के मामले में किया गया सस्पेंड

गुरुग्राम। सेक्टर 18 में क्यू बिल्डिंग के पास चाय पराठे की दुकान बंद कराने की धमकी देकर उगाही करने के मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद अब थाने के एसएचओ सुरेंद्र कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। इन पर सुपरविजन की कमी के कारण कार्रवाई की गई।
मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के बथिया गांव निवासी गुलाब सिंह साहू ने पुलिस आयुक्त से इस मामले में गुरुवार को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह सेक्टर 18 में क्यू बिल्डिंग के गेट के सामने अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वहीं पर चाय-पराठा, सिगरेट की दुकान कर रखी है।
दुकान बंद कराने की धमकी देकर सेक्टर 17/18 थाने में तैनात एएसआइ बिजेंद्र कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजबीर, ईआरवी पर तैनात सिपाही अजय कुमार और एसपीओ अनिल उनसे मंथली और हफ्ता मांग रहे थे।
परेशान होने पर उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कराया। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस आयुक्त ने सुपरविजन में कमी के कारण थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button