कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, कूड़ा बीनने वाला घायल

Explosion on Kolkata's SN Banerjee Road, garbage picker injured

कोलकाता/एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कोलकात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में एक कूड़ा बीनने वाला घायल हुआ है। कोलकाता पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस धमाके की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार, कोलकाता में दोपहर करीब 1:45 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट ब्लोक्मैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के चौराहे पर हुआ। धमाके में एक कूड़ा बीनने वाला जख्मी हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही तलतला थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घायल को कलाई में चोट आई है। घायल को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया।
एक चश्मदीद ने बताया कि हम पास में ही खड़े थे, तभी अचानक धमाका हुआ। आवाज़ इतनी तेज़ थी कि हम सब डर गए। हम भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक कबाड़ बीनने वाला ज़मीन पर गिरा हुआ था और उसके हाथ से खून बह रहा था। गनीमत रही कि कोई और घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही तलतला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ता को भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। BDDS के जवानों ने कबाड़ बीनने वाले के बैग और आस-पास के इलाके की बारीकी से जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और विस्फोटक तो नहीं है। जांच के बाद, दस्ते ने इलाके को खतरे से बाहर घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button