वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मीडिया रत्न अवॉर्ड समारोह हुआ संपन्न

नयी दिल्ली।वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यू जे आई) की आम सभा गांधी शांति प्रतिष्ठान में दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई। राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने पिछले तीन साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर,यूनियन के संविधान में संशोधन की मंजूरी भी आम सभा में सर्वसम्मति से ली।जिसमें यूनियन का कार्यकाल तीन वर्ष करना व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कुल संख्या बढ़ाकर तीस करना तथा बाकी बचे राज्यों में जिला स्तर तक संगठन का विस्तार करना शामिल है।मंच का बखूबी संचालन संजय उपाध्याय व भंडारी जी ने किया।(डब्ल्यूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी पुनर्निवाचित हुए जबकि ऐक्टिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय को बनाया गया व राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नरेंद्र भंडारी पनर्निवाचित हुए।संस्था के चुनाव अधिकारियों में एडवोकेट वीर प्रकाश,एडवोकेट आगा जीलानी,सीए फरीद अहमद खान,एडवोकेट जे पी ढांडा, एडवोकेट एम वाई खान मौजूद रहें। बैठक में नया मीडिया आयोग और पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकार कल्याण कोष बनाने की मांग की गई। देशभर से आए सदस्य मीडियाकर्मियों को आईआईएमसी महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने “डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न 2022” से सम्मानित किया।वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार के एन गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डब्ल्यू जे आई की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के अवसर पर खास अतिथि ब्रजेश कुमार भी मौजूद रहें।नवगठित डब्ल्यू जे आई कार्यकारिणी (2022-25) इस प्रकार रहेगी।उपाध्यक्ष विजय कुमार तोंगा,संजय सक्सेना,उदय कुमार मन्ना,विपिन चौहान,सुनील कुमार गुप्ता।सचिव पवन श्रीवास्तव,आदर्श शशिधरन, रणबीर गहलोत,विकास सुखीजा, सेक्रेटरी पब्लिसिटी लक्ष्मण इंदौरिया,कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन,सदस्य-राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रमोद गोस्वामी,ईश मलिक,सरोज आचार्या,देवेंद्र पवार, महेश शर्मा,नरेश शर्मा,संजीव चौहान,नादिर त्यागी,अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता व राजकुमार भाटिया।राष्ट्रीय आम सभा के दूसरे सत्र में देशभर से आए सदस्यों को डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न अवार्ड्स 2022 से नवाजा गया।सम्मानित पत्रकारों ने कहा कि डब्ल्यू जे आई का उक्त अवार्ड उनकी पत्रकारिता में उत्प्रेरक का काम करेगा।इस मौके पर अन्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।नरेंद्र भंडारी व संजय उपाध्याय ने आंगुतकों व देश भर से आए हुए सभी पत्रकारों का धन्यवाद अदा किया।




