होटल के कमरे में मिला युवती का शव, आरोपी ने विवाद के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ

भोपाल/मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के होटल स्क्वायर में एक युवती की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या विभत्स तरीके से हुई है। होटल के कमरे से पुलिस ने उसके शव को बरामद किया है। साथ ही होटल के कर्मी और मुख्य आरोपी रितुल पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती कॉल गर्ल थी। आरोपी ने उसके खाते में चार हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद वह होटल पहुंची थी।
वहीं, पुलिस ने होटल के कमरे से थिनर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि था। उसने युवती के साथ नशा भी किया था। नशे के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। इसके बाद उसने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवती हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। हालांकि उसके पास से मिले पते पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब यह पता लगा रहा है कि वह भोपाल में कहां रहती थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी रितुल पांडेय उस होटल में चार दिन से रुका हुआ था। शनिवार को युवती होटल पहुंची थी। होटल पहुंचने के बाद वह युवक के कमरे में गई। दोनों ने साथ में नशा किया। इस दौरान वह युवती के साथ संबंध बनाने लगा। सूत्रों के अनुसार संबंध बनाने के दौरान आरोपी रितुल का नपुसंकता सामने आ गई। इस पर युवती ने कुछ टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर युवक भड़क गया।
गुस्से में रितुल पांडे ने युवती के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया। इसके बाद अत्याधिक ब्लीडिंग हो गई। ब्लीडिंग होने के बाद होटल के कमरे में ही युवती की मौत हो गई। पुलिस को उसका शव कमरे के बेड पर मिला है। बताया जा रहा है कि इसमें होटल का कर्मचारी भी शामिल है। मृतक युवती सागर से बुलाई गई थी। वह देह व्यापार में शामिल है। कमरे में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।
वहीं, आरोपी रितुल पांडे के शरीर पर भी जख्म के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कमरे के अंदर दोनों में विवाद भी हुआ है। युवक की हरकतों का युवती ने विरोध भी किया है। यही वजह है कि गिरफ्तार रितुल पांडे के शरीर पर युवती द्वारा नोंचें जाने के निशान भी हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि बावड़िया कलां में स्थित इस होटल में अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस की टीम होटल के कर्मियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इनकी मिली भगत की वजह से होटल में आए दिन बाहर से लड़कियां आती थीं। साथ ही होटल के अंदर अनैतिक कार्य होता था। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button