जियो ने लॉच की नई डिवाइस JioMotive 2023, आपकी कार को स्मार्ट, जानें फीचर्स

अगर आप भी अपनी गाड़ी से सफर करते हैं तो जियो का ये नया प्रोडक्ट आपके लिए ही बना है। जी हां बात कर रहे हैं Jio Mative 2023 की, जिससे आपको अपनी कार की परफोर्मेंस और अन्य चीजों के बारे में रियल टाइम की जानकारी मिलती है।
बता दें कि, तकनीकी रूप से ये एक प्ल इन प्ले ओबीडी डिवाइस है। ओबीडी डिवाइस का मतलब ऑन-बोर्ड डायग्रोस्टिक्स से है। इससे आपको अपनी गाड़ी के रियल टाइम की जानकारी मिलती है।
इसका फायदा ये होता है कि आपको कार की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी मिलती है। कोई भी गड़बड़ी आने से पहले आप उसे महंगे रिपेयर से बचा सकते हैं हैं। ये डिवाइस आपको सेफ रखने के साथ कई स्मार्ट फीचर भी ऑफर करती है।
Jio Motive के फीचर्स
जब कभी भी आप इस डिवाइस को गाड़ी से अटैच करने के बाद Jio Things ऐप पर चौबीसों घंटे कार की मौजूदगी को ट्रैक किया जा सकता है। यूजर्स ऐप पर एक जियो फेंसिंग बना सकते हैं। ये किसी भी आकार की हो सकती है। जब आपकी कार इस जियो फेंसिंग में एंटर करती है या बाहर निकलती है तो आपको अलर्ट मिल जाता है।
Jio Motive आपकी कार के हेल्थ को मॉनिटर करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि कार में कोई बड़ी गड़बड़ी आने से पहले आप सचेत हो जाते हैं। ये डिवाइस आपके ड्राइविंग बिहेवियर को भी नोटिस करती है। यानी आप फ्यूल को लेकर कितने सजग हैं। तेजी से ब्रेक तो नहीं लगाते और एक्सीलेटर कैसे देते हैं। ये डिवाइस आपकी बुरी आदतों को सुधारने के काम आती है।
बेहद किफायती कीमत
फिलहाल इसकी कीमत की बात करें तो, भारत में ये आपको 4,999 रुपये का मिल जाएगा। इसे jio.com के अलावा एमेजॉन और रिलायंस डिजिटल से लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button