गाड़ी किसी और की… यूपी ट्रैफिक पुलिस ने चालान किसी दूसरे को भेज दिया
The car belongs to someone else… UP traffic police sent the challan to someone else

नोएडा। सरकारी विभागों में लापरवाही की खबरें तो आपने अकसर सुनी होंगी लेकिन यूपी पुलिस तो उससे भी एक कदम आगे हैं। यूपी की ट्रैफिक पुलिस उस व्यक्ति को भी चालान भेज सकती है जो उस गाड़ी का मालिक भी ना हो। इसके बाद आप विभाग में शिकायत करते रहें और अपने गलत चालान ठीक करवाने के लिए भटकते रहें। जल्द सुनवाई हो इस बारे में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। यूपी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले सुदिप्तो नंदी नाम पर मथुरा, यूपी के गोवर्धन में पार्किंग नियमों के उल्लंघन के संबंध में चालान जारी किया गया है। चालान पर मारुति डिजायर की तस्वीर दी गई है। हैरानी की बात है कि जिस सुदिप्तो के नाम पर यह चालान इश्यू किया गया है, उनके पास तो यह गाड़ी ही नहीं है। चालान में जिस कार की तस्वीर है उसका रजिस्ट्रेशन नंबर DL14CC 7898 है। वहीं, सुदिप्तो के पास DL14CC 7879 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मारुति की अर्टिगा कार है।
अपने नाम पर गलत चालान जारी होने के बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत ट्रैफिक विभाग के पास की। शिकायत में कहा गया कि ट्रैफिक विभाग की तरफ जारी गलत चालान को खत्म किया जाए। साथ ही जिस व्यक्ति के नाम पर चालान जारी किया है उसके नाम से चालान संबंधी रिकॉर्ड को हटाया जाए। इस संबंध में डीजीपी ऑफिस, यूपी पुलिस को 31 अगस्त को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई। हालांकि, एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।




