बीवी बनी हैवान: गणित के टीचर से थे अवैध संबंध, बेटी को भी आशिक को सौंपना चाहा; विरोध करने पर पति को मार डाला

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बादशाहपुर में सोमवार दोपहर दर्जी मधुसूदन की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस से दर्जी की पत्नी सविता (39) और उसके प्रेमी आशीष (29) को बादशाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति व पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इसके साथ ही आरोपी पत्नी अपनी बड़ी बेटी की शादी भी अपने प्रेमी के साथ कराना चाहती थी। पति इसके पक्ष में नहीं था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी आशीष के पास से वारदात के समय पहनी हुई टी-शर्ट को बरामद कर लिया है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सोमवार को गांव बादशाहपुर में दर्जी मधुसूदन की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में अपराध शाखा उप निरीक्षक अमित के नेतृत्व में दर्जी की पत्नी सविता और प्रेमी आशीष को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सविता जिस स्कूल में अध्यापिका है, उसी स्कूल में आरोपी आशीष गणित का अध्यापक था। पिछले साल ही उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी ने ही अपने प्रेमी को सूचना दी थी कि उसका पति घर पर अकेला है। इसके बाद आशीष लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर दर्जी के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। आरोपी आशीष ने घर पर आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह दोनों मौके से एक साथ भाग गए।
सीसीटीवी में दोनों आरोपी एक साथ देखे गए
पुलिस जांच में सामने आया है कि दर्जी के सिर में पहले लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इसके बाद उस्तरे से उसका गला काट दिया गया था। मृतक के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी आशीष व सविता एक साथ देखे गए थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में जो छतरी आशीष पकडे़ हुए है। उसी में उसने लोहे की रॉड और उस्तरे को छिपा रखा था।
स्कूल में नौकरी के दौरान आए थे करीब
आरोपी आशीष भी बादशाहपुर गांव का ही रहने वाला है। सविता और आशीष पास ही स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक थे। इसी दौरान उनके अवैध संबंध बन गए थे। आरोपी आशीष ने करीब डेढ़ साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद भी वह आरोपी महिला से मिलने घर पर आता था। इस बात को लेकर पति इनका विरोध करता था।
बड़ी बेटी की शादी आरोपी से कराना चाहती थी आरोपी महिला
जांच में सामने आया है कि आरोपी सविता अपने प्रेमी आशीष से बड़ी बेटी की शादी कराना चाहती थी। इससे उनके अवैध संबंध भी बने रह सकते थे,लेकिन उसका पति व बेटी इस शादी की बात से सहमत नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button