संभल हिंसा की महिला पत्‍थरबाज गिरफ्तार

वीडियो में छत से धुआंधार ईट-पत्थरों की बारिश करती दिखी थी

संभल/उत्तर प्रदेश। संभल हिंसा के दौरान पुलिस पर हुई पत्‍थरबाजी के आरोप में एक महिला की ग‍िरफ्तारी हुई है। संभल में बीते 24 नंवबर को को शाही जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर के सर्वें के दौरान हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया वहीं आगजनी और गोलीबारी भी की गई थी। संभल पुलिस ने अब तक लगभग 52 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार कर लिए है।अब पुलिस ने मकान की छत से पुलिस पर पथराव करने वाली महिला को भी हिरासत में ले लिया है। उसका नाम जिकरा बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक संभल पुलिस ने अधिकाधिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं की है। संभल हिंसा के उपद्रवियों पर लगातार एक्शन जारी है। अब तक पुलिस 52 दंगाइयों को पकड़ चुकी है। हिंसा के दौरान जहां पुलिस बल दंगाइयो का सामना कर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही थी वहीं, दूसरी ओर घरों की छतों से भी महिलाएं पुलिस बल पर पथराव कर रहीं थी और इस पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
मगर अब पुलिस इन दंगाइयों पर एक के बाद एक एक्शन लेती नजर आ रही है। अब पत्थरबाज महिला जिकरा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हालांकि अभी तक संभल पुलिस ने अधिकाधिक तौर पर इसकी पुष्टी नही की है। संभल हिंसा और बवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें एक महिला पुलिस बल पर अपनी छत से धुआंधार ईट-पत्थरों की बरसात करती नजर आ रही थी। इसी इलाके में पुलिस अफसर पर गोलीबारी की गई थी। अब पुलिस ने पत्थरबाज महिला जिकरा को भी पकड़ लिया है।
संभल हिंसा में शामिल ज्‍यादातर उपद्रवी बवाल के बाद दिल्ली भाग गए थे जिनकी एक के बाद एक गिरफ्तारीं की जा रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या उपद्रवियों को दिल्ली शरणस्थली का प्लान पहले से तैयार था फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button