वोटिंग से पहली ही बीजेपी की बल्ले-बल्ले, 20 सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार, कांग्रेस को बड़ा झटका

BJP is having a great time even before voting, candidates won unopposed on 20 seats, big setback for Congress

  • नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का खुला खाता
  • बिना वोटिंग के ही 20 से ज्यादा सीटों पर मिली जीत
  • कांग्रेस उम्मीदवारों ने वापस लिया अपना नामांकन

रायपुर/एजेंसी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में वोटिंग से पहले ही बीजेपी को बड़ी जीत मिल गई है। कई जिलों में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के कारण बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। नाम वापसी की लास्ट डेट में कांग्रेस और कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे बीजेपी को सीधा फायदा हुआ है।
नाम वापसी की लास्ट तारीख के बाद अब राज्य के 173 नगरीय निकायों में चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है कि कहां से कितने उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग से पहले कांग्रेस का चुनाव समीकरण बिगड़ गया है। टिकट बंटवारे में कलह के बाद कई पार्षदों ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिस कारण बीजेपी के उम्मीदवार को जीत मिली है।
बिलासपुर, रायगढ़, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई समेत कई शहरों में बीजेपी के करीब 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं, नगर पंचायत बसना में डॉ खूशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं। इस जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस के ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।
धमतरी नगर निमग में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने किसी भी नेता को अपनी पार्टी का सिंबल नहीं दिया है। कांग्रेस ने यहां से विजय गोलछा को उम्मीदवार बनाया था। नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी की राह आसान हो गई है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा 20 जनवरी को हुई थी। राज्य की 10 नगर निगम सीटों पर एक फेज में ही 11 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button