कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर की शख्स ने की खुदखुशी, पत्नी हत्या के आरोप में था फरार

गाजियाबाद। जहां एक तरफ सभी लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, वहीं गाजियाबाद के कौशांबी स्टेशन पर अचानक उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक युवक ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्म हत्या कर ली। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और युवक की पहचान के बाद गहन जांच में जुट गई।
पुलिस की गहन जाँच में पता चला कि मृतक 30 वर्षीय गौरव शर्मा नाम का मूल रूप से शमशाबाद आगरा निवासी था। जो वर्तमान में डीएलएफ फेज 3 गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उस पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी शर्मा की हत्या में फरार चल रहा था। अचानक ही वह कोशाम्बी मेट्रो स्टेशन पहुंचा और आत्महत्या कर ली।
जाँच में पता चला कि गौरव शर्मा ने करीब 3 साल पहले अपने घर वालों की मर्जी से ही शादी की थी। शादी के कुछ दिन अपने पैतृक घर शमशाबाद आगरा में ही रहा। जो वर्तमान में डीएलएफ फेज 3 गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था।
गौरव का एक एक बेटा भी है उसकी उम्र 2 साल है। गौरव पर अपनी पत्नी की हत्या आरोप था। वह फरार चल रहा था। गुड़गांव पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह आज मेट्रो स्टेशन पहुंचा और आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button