गाजियाबाद में गैस सिलिंडरों में आग के बाद जबर्दस्त ब्लास्ट, गोदाम भरभराकर ढहा

- गाजियाबाद के कैला भट्टा स्थित यादव मोहल्ला में गैस के सिलेंडरों में जबर्दस्त धमाका हुआ है
- धमाके के बाद आग लग गई, आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई
- फिलहाल आग पर काबू पाया गया है, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कैला भट्टा स्थित यादव मोहल्ला में गैस के सिलेंडरों में जबर्दस्त धमाका हुआ है। धमाके के बाद आग लग गई। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। फिलहाल आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि 3 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गैस सिलेंडर फटने के कारण वह गोदाम भी भरभरा कर नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि इस गोदाम में अवैध गैस रिफलिंग की जा रही थी।




