गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटजन पलीता के समीप दिल्ली की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।मंगलवार रात बिजनौर के नजीबाबाद से कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस से दिल्ली जा रहे थे। बस जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव भटजन पलीता के समीप पहुंची तभी उसका एक्सेल टूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके में अनबन, सौतन, पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर स्थित रामागढी पार्क के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रामागधी पार्क के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे युवक की तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे का प्रत्यक्षदर्शी दीनागड़ी निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button