च्यवनप्राश खाता है ये मुर्गा! हल्के में लेने की भूल मत करना, कुत्ते पर भारी पड़ा मुर्गा

This rooster eats Chyavanprash! Do not make the mistake of taking it lightly, the rooster proved to be stronger than the dog

रायपुर/एजेंसी। सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए हमें अक्सर कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन पर एकबारगी तो यकीन नहीं होता। हालांकि इसे झूठ समझें या सच, लेकिन एक हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में पहली बार आप मुर्गा और कुत्ते की लड़ाई देखेंगे। दोनों की लड़ाई का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे देखकर जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में खास बात यह है कि इसमें मुर्गी कुत्ते पर भारी पड़ गई है। वीडियो में मुर्गी, कुत्ते पर उछल-उछल कर हमला करती दिख रही है। मुर्गी के इस तेवर को देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जिसके पास जिगरा होता है, वो साइज नहीं देखता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुर्गी ने तो महफिल लूट ली।’
वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मुर्गी ने जिस तरह से कुत्ते को खदेड़ा है वो वाकई देखने लायक है। हो सकता है कि आपने इस तरह का नजारा पहले कभी न देखा हो। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। जानवरों के वीडियो तो लोगों को खूब पसंद आते हैं और अगर वीडियो में कुछ अनोखा हो तो वह वायरल होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button