पुलिस की वर्दी पहनकर 8वीं पास ने 12 महिला सिपाहियों को प्रेमजाल में फंसाया

Wearing police uniform, 8th pass student trapped 12 women constables in love trap

बरेली/उत्तर प्रदेश। यूपी के बरेली में पुलिस ने एक ऐसे शख्‍स को गिरफ्तार किया है जो है तो आठवीं पास पर उसके कारनामे जानकर आप दंग रह जाएंगे। राजन वर्मा नामक यह व्‍यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर करीब 12 महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर उनसे संबंध बना चुका है। वह खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताकर महिला सिपाहियों से मेलजोल बढ़ाता था। वह इन सबसे करीब दो करोड़ रुपये की ठगी भी कर चुका है। उसके ऊपर बरेली, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी और श्रावस्‍ती में रेप के मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह उन्‍हीं महिला सिपाहियों को टारगेट करता था जिनके सरनेम वर्मा होते हैं। एक महिला सिपाही से तो वह शादी तक कर चुका है। असलियत पता चलने पर शादी टूट गई। बरेली के एसपी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। कुछ समय पहले एक सिपाही ने राजन से सिपाही की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ले लिए थे। यहीं से वह पुलिस के साथ उठने-बैठने लगा। उसने पुलिस की वर्दी सिला ली। वह पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटाता था। अपनी वर्दी पहनी फोटो भेजकर वह महिला सिपाहियों को जाल में फंसाता था। वह महिला सिपाहियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड से बैंक लोन भी लेता था।
बरेली की रहने वाली एक महिला सिपाही ने कोतवाली में राजन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि राजन वर्मा ने फर्जी तरीके से उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का प्रयोग किया। जब उसके बैंक खाते से पैसे कटने लगे तब उसे सच्‍चाई पता चली। राजन ने महिला सिपाही से करीब 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। राजन वर्मा ने पुलिस पूछताछ में 10 महिला सिपाहियों से धोखाधड़ी की बात स्‍वीकार की है। पैसे ठगने के बाद वह महिला सिपाहियों से संपर्क करना बंद कर देता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button