9 महीने की बच्ची को दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी, एक इंजेक्शन की कीमत 14 करोड़, गोरखपुर में मां-बाप परेशान

9 month old girl is suffering from the world's most dangerous disease, one injection costs Rs 14 crore, parents in Gorakhpur are worried

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में 9 महीने की एक मासूम बच्ची दुनिया की एक विशेष प्रकार की घातक बीमारी से जूझ रही है। बीमारी के इलाज के लिए जिस इंजेक्शन का इस्तेमाल होना है, उसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बच्ची के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। वायु सेना में कार्यरत बच्ची के पिता का कहना है कि हमें प्रदेश और केंद्र सरकार से भी मदद की आश है। फिलहाल इस रकम का एक चौथाई हिस्सा भी कलेक्ट नहीं हो पाया है।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी प्रशांत सिंह यादव जो वर्तमान में वायु सेना, गोरखपुर में कार्यरत है। इनकी 9 माह की बेटी जैश्वी दुनिया की एक सबसे घातक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी से ग्रसित है। जैश्वी के माता-पिता बच्ची की समस्या को देखकर बेहद परेशान है। डॉक्टर के मुताबिक इस बीमारी में पीड़ित बच्चे के मसल्स, हड्डियां कमजोर होती हैं। इसका असर तंत्रिका-तंत्र पर भी पड़ता है। शरीर का विकास भी नहीं होता। उन्हें चलने फिरने और खड़े होने तक में परेशानी होती है। धीरे-धीरे यह बीमारी फेफड़े, लीवर और हार्ट तक को अपने गिरफ्त में ले लेती है। इससे बच्चों की मौत तक हो जाती है।
डॉक्टरों के मुताबिक इसका इलाज भी आसान नहीं है। इस बीमारी के लिए एक विशेष प्रकार की जोलगेन्स्मा थेरेपी की आवश्यकता होती है। एक इंजेक्शन भी लगाया जाता है, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जैश्वी के माता-पिता का कहना है कि हमने पब्लिक फंडिंग के माध्यम से अब तक एक करोड़ 70 लाख रुपए जुटाए हैं, जो काफी नहीं हैं। अभी भी हमें बहुत बड़ी रकम की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से भी पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। बावजूद इसके इतनी बड़ी रकम को जुटा पाना संभव नहीं दिखता।
4 साल पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। अखबार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुर्खियों में था। इसी बीमारी से शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बच्ची भी ग्रसित थी। इसकी उम्र लगभग 10 वर्ष हो चुकी थी, लेकिन वह 3 साल से ज्यादा कि नहीं दिखती थी। तब बच्ची के परिवार वालों ने मुहिम चलाकर मदद की गुहार लगाई थी। उस वक्त गोरखपुर के वर्तमान सांसद रवि किशन शुक्ला भी परिवार से मिले थे और मदद का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button