गाजियाबाद में किसान की हत्या का खुलासा, महिला मित्र से बात करने पर मारा, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुरादनगर के सुल्तानपुर गांव हुई किसान की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी गुलहसन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के चलते आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसान वकील उसकी महिला मित्र से बात करते हुए उसे परेशान करता था।
इस बात को लेकर दोनों के बीच छह माह पहले मारपीट भी हुई थी। जब समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो उसने शनिवार दोपहर को खेत में बुलाकर हथोड़े से वार करके हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button