दिल्ली में दुमका जैसी हैवानियत का आरोपी गिरफ्तार, 16 वर्षीय छात्रा को अली ने मारी थी गोली

  • दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, आरोपी छह दिन बाद गिरफ्तार
  • संगम विहार इलाके में अली नाम के लड़के ने नाबालिग को मारी गोली
  • लड़की दूसरे समुदाय की है, जिसे अली परेशान किया करता था

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका जैसी वारदात को अंजाम देने वाला दिल्ली का आरोपी अब गिरफ्तार हो चुका है। अली ने दूसरे समुदाय की लड़की को जाल में फांसने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो झल्लाकर उसकी जान लेने पर उतारू हो गया। मामला देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके का है। ध्यान रहे कि दुमका में भी शाहरुख नाम के युवक ने नाबालिग अंकिता को उसके घर में ही जिंदा जला डाला। लड़की ने 90 प्रतिशत जली अवस्था में दम तोड़ दिया जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया।

उधर, दुमका की घटना की चर्चा जोर पकड़ी तभी दिल्ली में अली नाम के लड़के ने दुमका कांड को दुहराने की कोशिश की। लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार अली ने उसे पीछे से गोली मार दिया। लड़की गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। घटना 25 अगस्त की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का स्कूल घर से दो किमी की दूरी पर है। बेटी अपनी कजन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। साथ में लड़की की मां भी थी, लेकिन वो थोड़ा आगे बढ़ गई थीं जबकि दोनों बहने साथ-साथ चल रही थीं। बच्चियां जैसे ही अपने घर के पास पहुंचीं, लड़के ने पीछे से गोली चला दी। पिता ने बताया कि घटना के वक्त वो महिपालपुर स्थित ऑफिस में थे। तभी उन्हें पत्नी का फोन आया। पत्नी ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। वो ऑफिस से भागे चले आए।

लड़की के पिता का आरोप है कि जून में ही पुलिस को उस आवारा लड़के के बारे में बताया था कि वह मेरी बेटी को परेशान कर रहा है। तब बीट कॉन्स्टेबल ने लड़के को डांट-फटकारकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दरअसल लड़का मोहल्ले का ही है। उसने 16 साल की उनकी बेटी को छेड़ रहा था। तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में लड़के ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिए लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट्स भेजने लगा। लड़की ने एक भी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की। उसके बाद अली ने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। वह ताक में रहता और जब भी लड़की निकलती, अली उसके पीछे लग जाता। इसी से परेशान होकर पिता ने पुलिस को सूचना दी थी, और अब अली ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button