एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी होंगी दिल्ली की सीएम

Arvind Kejriwal met LG, resigned from the post of Chief Minister, Atishi will be the CM of Delhi

नई दिल्ली/एजेंसी। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह शाम साढ़े 4 बजे राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी पूरी कैबिनेट भी साथ आए।
इस्तीफा सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को विधायक दल की चुनी गईं नेता आतिशी का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का प्रस्ताव भी दे दिया। इसके बाद राजनिवास से बाहर आए और मीडिया से बगैर बात किए निकल गए। कैबिनेट मंत्री में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज भी साथ में थे। बता दें कि आबकारी घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग छह माह तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद गत 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा है कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देंगे, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता हैं और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समितिकी सदस्य हैं। वर्तमान में आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्मी आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की, जहां वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहीं। इसके बाद शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने एजुकेशन रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button