बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Vishwakarma Jayanti was celebrated with great pomp

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जनपद फतेहपुर में में हवन-यज्ञ कर विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न फैक्ट्रियों, लोहे आदि की दुकानों, वर्कशॉप आदि के अलावा घरों में भी मशीनों की पूजा अर्चना की गई। कई विश्वकर्मा परिवारों के घरों में हवन पूजन का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने घरों में मशीनी और लोहे के उपकरणों की सफाई की और पूजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में दीपावली के अगले दिन भी मनाई जाती है। खखरेरु नगर पंचायत के कनपुरवा में श्री घनश्याम विश्वकर्मा जी ने भगवान विश्वकर्मा जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया और इसी प्रकार से जगह-जगह पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी की पूजाअरचना की गई और इस दिन आफिस कारखाने मैकेनिक वेल्डिंग की दुकानो में और कार्यशालाओं में साफ सफाई कर और अपने कारखाने कार्यालय को फूल माला से सजाते हैं और सजाकर भगवान विश्वकर्मा जी की चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हवन पूजन करते है और और इसके बाद कारीगर राजमिस्त्री अपने औजारों की भी पूजा करते हैं और भगवान विश्वकर्मा जी से आशीर्वाद लेते हैं। जहां पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी को लोगों प्रसाद वितरण किया करते हैं और इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। स्वर्ग लोक से द्वारिका तक के रचयिता भगवान विश्वकर्मा को माना जाता है। साथ ही यह कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से व्यापार में तरक्की होती है। विश्वकर्मा जयंती हर साल के 17 सितंबर को भारत देश में धूमधाम से मनाई जाती है। जयंती के दिन देश के विभिन्न राज्यों के औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्ट्रियों में लोहे की दूकान, वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर आदि में पूजा की जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button