बेड पर पड़ा मरीज बना दूल्हा! अस्पताल पहुंची दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, बन गए पति-पत्नी

The patient lying on the bed became the groom! The bride reached the hospital with sindoor in her maang, they became husband and wife

धनबाद/झारखंड। वर्ष 2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म ‘विवाह’ ने देश भर में खूब सुर्खियां बटोरी, इस फिल्म में नायिका अमृता राव अपनी शादी से ठीक पहले एक हादसे में झुलस जाती है। तब फिल्म के नायक शहीद कपूर बारात लेकर अस्पताल पहुंच जाते है। दोनों की शादी अस्पताल के बेड पर ही हो जाती है। इस सीन ने फिल्म को काफी शोहरत दिलाई। अब ऐसा ही एक नजारा धनबाद में देखने को मिला है। हालांकि यहां लड़के की जगह लड़की शादी करने अस्पताल पहुंच गई।
मामला धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा कर सभी को हैरान कर दिया है। जिले भर में इस अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है। धनबाद की इस प्रेम कहानी में लड़का अस्पताल में भर्ती है और लड़की शादी के लिए अस्पताल पहुंच जाती है। फिर दोनों अस्पताल के वार्ड में बेड पर ठीक उसी तरह शादी की रस्में निभाते हैं, जैसे विवाह फिल्म में दिखाया गया है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले धनबाद के कुमारधुबी के रहने वाले आलोक वर्मा को गंभीर हालत में धनबाद के SNMMCH अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। आलोक ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। लेकिन, परिजनों ने उसे समय से अपस्पतल पहुंचा दिया। वह अपनी प्रेमिका नेहा गुप्ता से शादी करना चाहते थे। लेकिन नेहा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से आलोक ने जहर खा लिया था। आलोक के अस्पताल पहुंचने के बाद प्रेमिका नेहा भी बेचैन थी। लेकिन घरवालों के आगे मजबूर थी। फिर महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार को प्रेमिका नेहा गुप्ता मौका पाकर अस्पताल पहुंच गई।
एक दूसरे के ‘प्यार में पागल’ दोनों ने अस्पताल के बेड पर ही शादी की रस्म को पूरा किया। आलोक ने बेड पर ही नेहा की मांग में सिंदूर भरा। इस शादी की चर्चा जब अस्पताल में फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। फिर अस्पताल के मरीजों व कर्मियों की मौजूदगी में भगवान को साक्षी मान कर दोनों ने एक दूसरे से शादी की।
प्रेमी युवक आलोक वर्मा ने बताया कि वह दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे के प्यार करते हैं। लड़की के घरवालों ने शादी करवाने से मना किया तो उसने कुछ दिन पहले कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे उसकी जान बच गयी। शादी के बाद आलोक और नेहा ने अपने परिजनों से जान बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button