व्यापार मंडल कमेटी खखरेरू के द्वारा एकता की मिसाल के साथ ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Vyapar Mandal Committee Khakhreru organized Eid Milan function with an example of unity

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। व्यापार मंडल कमेटी नगर पंचायत खखरेरू के द्वारा होली मिलन समारोह की तरह ही ईद मिलन समारोह भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चंदेल उर्फ बालाजी का कहना है कि हमारे लिए सभी व्यापारी बंधु समान है चाहे वह किसी भी वर्ग समाज से ताल्लुक रखते हो। हमने जिस प्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया था, उसी प्रकार ईद मिलन समारोह का आयोजन भी रखा गया है। हमारा पूर्ण दायित्व है कि समाज की एकता को बरकरार रखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखे और व्यापारियों की हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करे। हम सभी व्यापारी बंधु के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। नगर के किसी भी व्यापारी बंधु को अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वह हमसे सीधे बात कर सकते है।
व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष तौफीक अहमद जी ने कहा कि नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष बालाजी ने इस प्रकार से आपसी एकता एवं भाईचारा की मिसाल कायम की है हम इनके कार्यों की प्रशंसा करते है और इनके साथ हर प्रकार से सहयोग करेंगे। युवा मंडल अध्यक्ष उवैस खान, रावेंद्र सिंह (मुन्ना) उपाध्यक्ष, उजैर खान पूर्व प्रधान जी का सहयोग भी सराहनीय रहा। इस मौके पर अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, आर. टी परमहंस डीआइजी, ज्ञानचंद्र केशरवानी चेयरमैन खखरेरू, सुरेंद्र सोनकर चेयरमैन किशनपुर, सोनू यादव वरिष्ठ जिला महामंत्री आदि का कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी लोगों ने सिवइयां खाई और गले मिले। इस मौके पर , नीरज मिश्रा महामंत्री, राजेंद्र सिंह (काका) मंत्री, , आदित्य मिश्रा, सुनील पांडे, नबी अहमद सिद्दीकी सहित महेन्द्र यादव सैकड़े की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button