राजस्थान पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड के घर पर चलवाया बुलडोजर

चुरू/राजस्थान। राजस्थान उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक आरोपी के कथित अवैध रूप से निर्मित घर को चुरू जिले में अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चूरू नगर परिषद द्वारा सोमवार रात को यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू ने अवैध रूप से निर्माण कराया था। इसे सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता रवि राघव के नेतृत्व में नगर परिषद की एक टीम ने पूनिया कॉलोनी में भूखंड संख्या 114 और 115 पर कथित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। पेपर लीक मामले की जांच राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप द्वारा की जा रही है जिसने प्रशिक्षु उप-निरीक्षकों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वो एसआई भर्ती परीक्षा 2021 जेईएन भर्ती परीक्षा 2021 सहति अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर 500 से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है।
जिसमें से 250 से ज्यादा लोग तो उसके परिवार व रिश्तेदारी में हैं। वो खुद भी पिछली वनपाल भर्ती में वनपाल बना था। ऐसे में आशंका है कि उसने वनपाल और वनरक्षक भर्ती का भी पेपर लीक करवाया था। पेपर चुराने के बाद गिरोह के साथी जगदीश विश्नोई को वाट्सऐप के माध्यम से पेपर भेजा था। मास्टरमाइंड यूनिक भांभू ही परीक्षा केंद्रों से भी पेपर लीक करवाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button