एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम योगी, मां को देख भावुक हुए सीएम योगी मां की इच्छा पर मुंह से हटाया मास्क

ऋषिकेश/उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचे। उन्होंने यहां अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जाना। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ऋषिकेश एम्स में योगी आदित्यनाथ की माताजी का उपचार चल रहा है। जिसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय-समय पर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है। जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं। योगी आदित्यनाथ ने मास्क लगाकर मां के सामने बैठे थे, फिर मां के कुछ कहने पर उन्होंने चेहरे से मास्क हटा दिया। योगी ने अपने फेसबुक और एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें मां कैप्शन के साथ फोटो साक्षा की।
रविवार दोपहर सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी माताजी का हालचाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर योगी ने अपनी माताजी का हालचाल जाना और एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रूद्र प्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना और अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा।
मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button