कर्नाटक में कांग्रेस विधायक का अनोखा अंदाज, बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे विधानसभा

बेंगलुरु,(एजेंसी)। कर्नाटक विधानसभा में दिलचस्प नजारा दिखा। यहां कांग्रेस के विधायक बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। मांड्या सीट से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक रवि गनिगा की बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसभा तक यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। कर्नाटक में सोमवार को नव निर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण था।

सोमवार को कर्नाटक के सभी 224 विधायकों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत विभिन्न विधायकों ने शपथ ली।इस दौरान जब मांड्या से कांग्रेस विधायक रवि गनिगा विधानसभा पहुंचे तो हर कोई उनके अनोखे अंदाज को देखता रह गया। रवि गनिगा बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान वह खुद ही बैलगाड़ी हांक रहे थे।
वीडियो देखकर लोग यह भी हैरानी जता रहे हैं कि क्या रवि मांड्या से बेंगलुरु तक बैलगाड़ी हांकते हुए पहुंचे थे। मांड्या और बेंगलुरु के बीच दूरी 100 किमी है। जिस बैलगाड़ी पर रवि सवार थे, उसे केले से पेड़ से सजाया गया था।इसके अलावा बैलों को भी फूलों से खूब सजाया गया था। रवि गनिगा ने जेडीएस का गढ़ रहे मांड्या सीट पर कम अंतर से जीत दर्ज की हैा। उन्होंने जेडीएस के बीआर रामचंद्र को 2019 वोटों से मात दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button