11वीं की स्कूली छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म! बदहवास हालत में छोडकर गया भाग

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। आरोपी ने स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बदहवास हालत में छोड़ कर भाग गया। जब घरवालों बेटी की तलाश की तो उन्हें घर से दूर बदहवास हालत में पड़ी मिली। पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के एक इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। स्कूल में अनुज यादव नामक शिक्षक पढ़ाता है। अनुज यादव ने 4 दिन पूर्व उसकी बेटी को फोन करके बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी को वह बदहवास हालात में छोड़ गया। इसके अलावा बेटी को धमकी देकर गया था। अगर किसी से इसकी जानकारी दी तो जान से मारी जाएगी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है।
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने 11वीं की परीक्षाएं दी हैं। बेटी के पास शिक्षक ने फोन किया था। उसे बहाने से बुलाया था। जब लडक़ी रात होने पर घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। तब लडक़ी नंदगवां रोड़ जैंतपुर स्कूल के पास बदहवास हालत में मिली। लडक़ी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष जैंतपुर ने बताया कि आरोपी शिक्षक जैंतपुर का मूल निवासी नहीं है। कहीं दूसरी स्थान का रहने वाला है। शिक्षक ने गांव में ही मकान बना लिया है। स्कूल में पढ़ाता है। लडक़ी को फोन करके उसने अपने घर पर बुलाया था। आरोपी शिक्षक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button