भोपाल की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने वाले यूट्यूबर भूपेंद्र पर जानलेवा हमला

भोपाल/मध्य प्रदेश। शहर का एक युवक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेमस होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे 2.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उस युवक की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उस युवक पर अचानक जानलेवा हमला हो गया। युवक का नाम भूपेंद्र जोगी है, और वह यूट्यूबर है। शहर में 2 बदमाशों ने चलती बाइक पर अचानक हमला करके उसे घायल कर दिया। परिवार का दावा किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। ना किसी से कोई विवाद है। वहीं, यूट्यूबर का कहना है कि उनको 2 बार मारने की कोशिश की गई।
दरअसल, यह हमला भोपाल के मालवीय नगर में हुआ है। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहनकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना उस वक्त हुई जब भूपेंद्र अपनी दुकान से घर लौट रहा था। घायल भूपेंद्र गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बरखेड़ी जोगीपुरा निवासी 38 वर्षीय भूपेंद्र जोगी की न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान है। वह यूट्यूब के लिए वीडियो बनाता है। उसकी प्रसिद्धि के चलते सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ढाई लाख से अधिक फालोवर हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भूपेंद्र की तारीफ कर चुके हैं। भूपेंद्र तक चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने भोपाल की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने वाला वीडियो बनाया था। उस वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा था। तब शिवराज सिंह चौहान ने उनसे मुलाकात भी की थी। हमले में घायल हुए यूट्यूबर का 15 मई के दिन मुंबई में बिग बॉस के ओटीटी शो के लिए ऑडिशन होने वाला था। यह उनका फाइनल ऑडिशन था। इसके बाद सक्सेस होने पर सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता था। लेकिन अब उनका सपना टूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button