हरियाणा के यमुनानगर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने दामाद को तलवारों से काट डाला

यमुनानगर/हरियाणा। हरियाणा में एक बार फिर से ऑनर किलिंग ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला यमुनानगर से है जहां लड़की के परिजनों द्वारा अपने ही दामाद अभिषेक की निर्मम हत्या कर दी गई। करीब एक साल पहले अभिषेक और रिशु ने प्रेम विवाह किया था। मगर रिशु के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे। लेकिन रिशु और अभिषेक ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली। शादी के बाद करीब 1 साल से दोनों जीरकपुर में रह रहे थे अब तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मगर बीती रात अभिषेक अपने दोस्तों के साथ यमुनानगर में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा।
इस बात की भनक अभिषेक के ससुराल वालों को लग गई जो उसके खून के प्यासे बने हुए थे। मगर अभिषेक आने वाले खतरे से अनजान था। देर रात अभिषेक अपने दोस्तों के साथ जैसे ही यमुनानगर में पहुंचा बाइकों पर सवार करीब आधा दर्शन युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकू से हमला बोल दिया। इससे पहले की अभिषेक कुछ समझ पाता वह बुरी तरह से घायल हो चुका था और अस्पताल जाते-जाते उसने दम तोड़ दिया।
इस हमले में अभिषेक के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल है। वारदात का पता चलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंच गई और उसका रो-रो कर बुरा हाल है। रिशु के हाथों की मेहंदी और पहने हुए लाल चूड़ें का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था की उसकी जिंदगी बेरंग हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर हमला लड़की के परिजनों द्वारा करवाया गया है लिहाजा मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button