उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए दीपक सावंत

महाराष्ट्र ब्यूरो। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी हाथ से जाने के बाद अब उनके करीबी भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले सुभाष देसाई के बेटे ने शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने का फैसला लिया था। अब एक और करीबी शिंदे गुट के साथ जाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत शिंदे गुट में शामिल  हो गए हैं। दीपक सावंत को उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता है।

उद्धव ठाकरे एक के बाद एक झटका लग रहा है। उनके गुट के नेता और विधायक शिंदे के साथ जा रहे हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे ठाकरे गुट कमजोर होता दिख रहा है। इसका असर महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में जरूर दिखेगा। दीपक सावंत पिछले कुछ दिनों से ठाकरे गुट से नाखुश थे। इसी नाराजगी के चलते कहा जाने लगा कि उद्धव ठाकरे और दीपक सावंत के बीच अनबन हो गई है। यही कारण है कि उन्होंने शिंदे समूह में शामिल होने का फैसला किया।

दीपक सावंत दिसंबर को 2014 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ महाराष्ट्र का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें भंडारा जिले और उस्मानाबाद जिले के संरक्षक मंत्री होने की जिम्मेदारी भी दी गई। आपको बता दें कि पिछले साल शिवसेना में बगावत देखने को मिली थी। एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक चले गए थे जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई थी। बाद में भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button