एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज

Elvish Yadav's troubles increased, case filed in Ghaziabad on court's order

गाजियाबाद। यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में नोएडा रेव पार्टी केस के गवाह सौरभ गुप्ता को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सौरभ गुप्ता के भाई गौरव गुप्ता ने नोएडा में नवंबर 2023 में रेव पार्टी में सांप के जहर की आपूर्ति की शिकायत यूटयूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सौरभ गुप्ता गवाह है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नोएडा में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से एल्विश यादव और उसके समर्थक गौरव गुप्ता और उनके परिवार के लोगों से रंजिश मानते हैं। सौरभ का आरोप है कि एल्विश दोनों भाइयों को झूठे मामले में फंसाने या फिर एक्सीडेंट कर मारने की कोशिश में है।
आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देते रहते हैं। 10 मई 2024 को एल्विश यादव और उसके समर्थक राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनकी सोसायटी में कई गाड़ियों में सवार होकर आए।
इस मामले की शिकायत सौरभ गुप्ता ने नंदग्राम पुलिस को की थी। मगर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button