मुख्यमंत्री योगी के फोटो से छेड़छाड़ के बाद रील की सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद में आरोपी युवक सद्दाम गिरफ्तार

- गाजियाबाद में युवक ने सीएम योगी का वीडियो एडिट किया
- बजरंग दल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
- गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया
गाजियाबाद। गाजियाबाद के ग्राम कलछीना में रहने वाले एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोप है कि सद्दाम नाम के युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीडियो को एडिट करके उनके सिर पर दूसरे धर्म की टोपी लगाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। बजरंग दल के पदाधिकारी नीरज शर्मा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वीडियो तेजी से वायरल हुई तो हिंदू संगठन के तमाम लोगों में आक्रोश पैदा हुआ और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। यानी कई अन्य हिंदू संगठनों ने भी रोष व्यक्त किया। बहराल सोशल मीडिया की आईडी के मुताबिक आरोपी का पता चला तो बजरंग दल के पदाधिकारी नीरज शर्मा ने थाना भोजपुर में इसकी तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि इस तरह की एक तहरीर नीरज शर्मा नाम के युवक ने थाने में दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की एडिट फोटो की क्लिप भी दी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला ग्राम कलछीना का ही रहने वाला सद्दाम निकला। थाना भोजपुर क्षेत्र के सद्दाम नाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




