राजधानी से अब वैष्णो देवी का सफर होगा सिर्फ 6 घंटे का, शुरू हुआ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे

नई दिल्ली।  देश में बहुत से लोग है जो मां वैष्णो देवी के धाम जाते है और इन्ही यात्रियों को आने वाले दिनों में बड़ी सौगात मिलने वाली है क्योंकि लोगों को अब दिल्ली से कटरा पहुंचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा और ये सफर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की मदद से देश की राजधानी से सिर्फ 6 घंटे में कटरा तक का सफर पूरा कर सकेंगे।

इतना ही नहीं अलावा दिल्ली से अमृतसर और मनाली के बीच लगने वाला ट्रैवल टाइम भी यात्रियों के लिए कम हो जायेगा लेकिन अभी कि बात करे तो फिलहाल दिल्ली से कटरा पहुंचने में यात्रियों को 11 घंटे लगते हैं मगर आने वाले समय में यह वक्त घटकर 6 घंटे रह जाएगा।

बता दें कि ‘भारत माला’ के तहत देशभर में 10 बड़े एक्सप्रेसवे को बनाने का काम शुरू हो चूका है और दिल्ली-अमृतसर-कटरा निर्माण भी इसी का हिस्सा है और इस एक्सप्रेसवे को खास्त तौर पर यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसी के चलते केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हाल ही में कहा गया था कि दिल्ली के आसपास के बड़े शहरों के बीच आने वाले वर्षों में हवाई सेवाएं भी करीब-करीब बंद हो जाएंगी और उसकी वजह उनका यह बयान इन एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद सच साबित हो सकता है।

वही बात करे इस एक्सप्रेसवे कि तो ये 2024-25 तक तैयार होगा और दिल्ली-अमृतसर-कटरा का ये एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह दिल्ली, अमृतसर और कटरा के बीच यात्रा के समय में भारी कटौती कर देगा और इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 670 किमी. होने वाली है जो पिछले साल अक्टूबर तक एक्सप्रेसवे की 408 किलोमीटर लंबाई पर काम शुरू हो चुका था और वित्तीय वर्ष 2024-2025 में इसके तैयार होने की उम्मीद है।

हालाँकि, इस में यात्रियों के 7 घंटे तक ट्रैवल टाइम बचेगा। फिलहाल दिल्ली से सड़क के रास्ते मनाली पहुंचने के लिए 12 घंटे ट्रैवल करना पड़ता है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनाते ही पूरा होने के बाद इसकी दूरी करीब 7 घंटे में तय हो जाएगी जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button