गाजियाबाद में स‍िपाही को बोनट पर लटकाकर 2 किलोमीटर दौड़ाई कार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शुक्रवार शाम चेकिंग के समय रोके जाने पर कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मी को न केवल टक्‍कर मारी बल्कि उसे कार की बोनेट पर लटकाकर दो किलोमीटर तक घुमाते रहे। बाद में एक मोटर साइकिल से टक्‍कर होने पर कार रुकी तो पुलिसकर्मी नीचे गिर गया। पुलिस ने कार के ड्राइवर और उसके साथी को अरेस्‍ट कर लिया है। उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सब इंस्‍पेक्‍टर अनुराग यादव, हेड कॉन्‍स्‍टेबल अंकित कुमार यादव, प्रेमपाल और सुनील कुमार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शिप्रा मॉल कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा नंबर की एक कार आती दिखी जिसके ड्राइवर ने सीट बेल्‍ट नहीं पहनी थी।
पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी। कार के सामने आए हेड कॉस्‍टेबल अंकित कार के बोनट पर गिर गए। लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने की जगह शहर के अंदर भगानी शुरू कर दी। हेड कॉन्‍स्‍टेबल के चिल्‍लाने पर भी कार नहीं रोकी।ट्रैफिक पुलिस के बाकी सिपाही भी उनका पीछा करने लगे। इस बीच कार ने दो बाइकसवारों को भी टक्‍कर मारी। आम्रपाली सोसायटी के सामने एक बाइक अचानक कार के सामने आ गई। कार बाइक से टकराकर रुक गई और हेड कॉन्‍स्‍टेबल अंकित नीचे गिर गए। पीछे कर रहे पुलिसवालों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया लेकिन उसके दो साथी भाग निकले। इनमें से एक पकड़ा गया, एक फरार है।

ड्राइवर की पहचान इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी अभि त्‍यागी के रूप में हुई है। पकड़े गए उसके साथी का नाम अक्षित त्‍यागी है। वह हरियाणा में जिला सोनीपत के गनौर गढ़ी केसरी गांव का रहने वाला है। तीसरा साी रक्षित त्‍यागी है तो सोनीपत का रहने वाला है, यह अभी फरार है। ये तीनों दोस्‍त बताए जाते हैं। मुख्‍य आरोपी गाजियाबाद के होटल ब्‍लू स्‍टोन में काम करता है। पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला समेत दूसरी गंभीर धाराओं में थाना इंदिरापुर में केस दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button