गुजरात में फर्जी टोल बूथ का नया मामला,प्राइवेट जमीन में बनाई सड़क, रात में चलता नकली टोल प्लाजा

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में अभी वांकानेर-मोरबी हाईवे पर फर्जी टोल नाका का मामला शांत नहीं हुआ था कि राज्य में एक और फर्जी टोला नाके का खुलासा हुआ है। मामले के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। यह सब तब हुआ है जब सरकार की तरफ पहले फर्जी टोल नाके के मामले में काफी सख्त कार्रवाई की गई थी। फर्जी टोला नाके का नया मामला कच्छ के भुज-नालिया राजमार्ग पर सामने आया है। राजमार्ग के सामत्रा टोल प्लाज़ा के निकट एक निजी जमीन पर एक निजी सड़क का निर्माण किया गया है। वहां से रात में गाड़ियां को टोल प्लाजा से कम रुपये लेकर निकलाने दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा नकली प्लाजा का खेल कांग्रेस और बीजेपी के कुछ स्थानीय नेता के इशारे चल रहा है।
भुज-नालिया हाईवे से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। खास तौर पर यहां से पवन चक्कियां के बड़े बड़े ट्रक, नमक के ट्रक दर्जी समेत काफी ट्रांसपोर्ट यातायात इसी सड़क से होता है। जानकारी के अनुसार यहां असली टोल प्लाजा से 200 मीटर दूर कुछ लोग खड़े रहते थे, ये लोग वहां से गुजरने वालों को नकली टोल प्लाजा से होकर जाने को कहते थे। इसे तरह से यह पूरा गोरखधंधा चल रहा है। गुजरात में इससे पहले पिछले साल दिसंबर में वांकानेर-मोरबी हाईवे पर फर्जी टोल नाका पकड़ा गया था। पुलिस ने उस मामले में सरकार के निर्देश पर काफी सख्त कार्रवाई भी की थी। इस गोरखधंधे में एक पाटीदार समाज के अग्रणी की संलिप्पता पर उनसे पद छोड़ने की भी मांग की गई थी।
सूत्रों के अनुसार टोलनाका के पास कुछ लोगों द्वारा पैसे लेकर बनाई गई सड़क से रात के समय भारी वाहनों को गुजरने दिया जाता है। हमारी तफ्तीज में यह पता चला कि बड़े वाहनों के चालकों को निर्धारित टोल टैक्स न देना पड़े। इसके लिए नकली टोल प्लाजा की वैकल्पिक व्यवस्था करते एक दूसरी सड़क बना दी गई है। लोगों का आरोप है कि अवैद्य रूप से रुपये वसूल कर वाहन पास करने के इस टैक्स से सरकारी खजाने को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ताजुब्ब की बात यह है कि अभी तक यह मामले में किसी के भी संज्ञान में क्यों नहीं आया? नकली टोल प्लाजा चलाने वाले बे-रोक टोक लाखों रुपए वसूल रहे हैं। अब मामले में जिला प्रशासन से जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button