स्‍क्रैप माफिया रवि काना नोएडा से बांदा की जेल में हुआ शिफ्ट, मुख्‍तार अंसारी की यहीं पर हुई थी मौत

Scrap mafia Ravi Kana shifted from Noida to Banda jail, Mukhtar Ansari died here

बांदा/उत्तर प्रदेश। कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के कारण सुर्खियों में रही बांदा जेल में स्क्रैप माफिया रवि काना को लाया गया है। उसे रविवार को नोएडा की लुक्‍सर जेल से बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। डीएम नगेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बताते चलें कि रवि काना पर नोएडा में 30 दिसंबर, 2023 को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही रवि काना अपनी सहयोगी के साथ विदेश भाग गया था। पुलिस अब तक रवि काना की दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो सौ से अधिक वाहनों को जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर लिए जाने के दौरान रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा के चलते उसे बांदा जेल शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।
इसी जेल में हुई थी मुख्‍तार अंसारी की मौत
नोएडा की लुक्सर जेल से रवि काना को बड़ी सुरक्षा में बांदा लाया गया। उसे जेल के किस बैरक में रखा गया है, फिलहाल उसकी जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन रवि काना के जेल में शिफ्ट होते ही जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। यह वही जेल है जहां माफिया मुख्तार अंसारी बंद रहे और इसी जेल में रहते ही उसकी मौत हो गई थी। अब रवि काना के इस जेल में शिफ्ट होने से एक बार फिर बांदा जेल सुर्खियों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button