आगरा सर्राफा बाजार में ब्लास्ट से दो चांदी कारीगरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, गैस रिसाव बनी वजह

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नमक की मंडी में मंगलवार शाम को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस दौरान हुआ जब मजदूर चांदी की पॉलिस का काम कर रहे थे। अचानक गैस का रिसाव हो गया और ब्लास्ट हो गया। इसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
मामला शाम करी 7 बजे का बजाया जा रहा है। थाना कोतवाली के महल कॉप्लेक्स के भीतर सोने और चांदी की परत चढ़ाने का काम किया जाता है। रोज की तरह मंगलवार को भी काम चल रहा था। अचानक शाम को भीषण ब्लास्ट हो गया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार रॉय ने बताया कि चांदी की पॉलिस के दौरान गैस रिसाव हो गया था। इस दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में रवि और आकाश नाम के दो चांदी कारीगरों की मौत हो गई है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों के शव को पीएम हाउस भेजा गया है।
अवैध रुप से चलता है कारोबार
नमक की मंडी बाजार में अवैध मार्केट बनी हुई है। 3 फीट से भी कम चौड़ाई की इस गली मेें करोड़ों रुपयों का कारोबार चलता है। कारोबारियों ने बिना किसी मानक और अनुमति के यहां अपने कारोबार स्थापित कर लिए हैं। संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन से भी कोई जांच पड़ताल के लिए नहीं पहुंचता है। आपसी सेटिंग के चलते अवैध धंधों को अंजाम दिया जाता है।
खतरनाक गैस का होता है इस्तेमाल
महल कॉम्प्लेक्स में एक सर्राफा की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने बताया कि चांदी पर परत चढ़ाने के लिए खतरनाक गैस का इस्तेमाल किया जाता है। बिना किसी मानकों के कारोबारी सोने और चांदी के कारोबार करते हैं। कारीगरों को सुरक्षा से जुडे़ कोई भी उपक्रम नहीं दिए जाते हैं। न ही अग्निशमन को लाइसेंस कारोबारियों के पास होता है। बिना किसी मानक के सर्राफा कारोबारी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button