बीजेपी नेता और सपा सरकार में मंत्री रहे रामसकल गुर्जर ने पार्क की जमीन पर बना ली अवैध बिल्डिंग!
Former minister in SP government, Ramsakal Gurjar built an illegal building on park land!

- पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
- बीजेपी सांसद ने मामले की जांच करवाई, नोटिस जारी
- सांसद ने गुर्जर को भूमाफिया बताया, कार्रवाई का आश्वासन
आगरा/उत्तर प्रदेश। सपा सरकार में मंत्री रहे रामसकल गुर्जर पर सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है। उन्होंने कालोनी में बने पार्क की जमीन को अपने मकान में मिला लिया है, जिससे आसपास के लोग हताहत हैं। लोगों की शिकायत पर बीजेपी सांसद ने मामले की जांच करवाई। जिस पर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर को जमीन खाली करने का नोटिस जारी हुआ है। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर अब बीजेपी नेता हैं। बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने उन्हें भूमाफिया बताया है। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों पर 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी।समाजवादी पार्टी की सरकार में पावर मिल जाने पर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने अपने रसूख का खूब इस्तेमाल किया। उन्होंने सरकार की ग्रीनलैंड और अन्य भूमियों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया, जिस कॉलोनी (विभव नगर) में वे रहते हैं। वहां बने कॉलोनी के पार्क का 789 वर्गमीटर एरिया कब्जा कर लिया है। पूर्व मंत्री ने पार्क की इस जमीन पर अवैध बिल्डिंग बना ली है। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने मामले का संज्ञान लिया। उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस जारी हुआ है।
बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि रामसकल गुर्जर सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। अब वे बीजेपी के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कालोनी के पार्क की जमीन को कब्जा करके अपनी बांउड्री में मिला लिया है। इससे कॉलोनी के बच्चों व लोगों के लिए खेलने कोई मैदान नहीं बचा है। लोगों की शिकायत पर उन्होंने तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को पत्र लिखकर जांच करवाई थी। कहना है कि सरकारी जमीनों को कब्जा करने वाले भूमाफिया हैं। फिर चाहे वो कोई भी हो, उसके खिलाफ सौ प्रतिशत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में रामसकल गुर्जर पूर्व मंत्री थे। रसूख के बल पर उन्होंने कालोनी के लोगों के लिए बनाए गए सरकारी पार्क पर कब्जा कर लिया है, जिसे वे मुक्त कराएंगे।




